5
(1)

भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर,कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देर रात से ही गंगा घाटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।वही लोग गंगा स्नान करने के साथ-साथ गंगा में दीपदान कर रहे हैं, और पूजा पाठ करने के बाद गरीबों के बीच दान भी किया जा रहा है। बरारी स्थित सीढ़ी घाट और पुल घाट पर भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी पड़ी है। बगल के राज्य झारखंड से भी भक्तों का जनसैलाब गंगा स्नान के लिए उमड़ा हुआ है।

आज के दिन का महत्व है कि आज के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा गंगा स्नान के बाद की जाती है और भगवान से घर परिवार सहित देश दुनिया के लिए सुख समृद्धि की की प्रार्थना भगवान से की जाती है। वही गंगा का जलस्तर घटने के बाद घाटों की स्थिति काफी खराब हो गई है और घाटों पर काफी दलदल है। उसके बावजूद भी भक्त सभी परेशानियों का सामना करते हुए भी गंगा स्नान में लगे हुए हैं। वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिससे भक्तों को परेशानी ना हो।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: