5
(1)

बिहपुर:रविवार को मंडल भाजपा के संयोजन में बिहपुर प्रखंड के विभिन्न बूथों पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम टीवी व रेडियो पर सुना।बभनगामा के चौधरी टोला के बूथ संख्या144 पर क्षेत्रीय विधायक ई.शैलेंद्र ने कार्यकर्ताओं संग कार्यक्रम सुना।यहां पर व्यवस्था का संयोजन पंचायत अध्यक्ष मृत्युंजय चौधरी ने किया।कार्यक्रम के पश्चात विधायक ने लोगों को घरेलू उत्पादन व उसके खरीद बिक्री पर ध्यान व प्राथमिकता देने को कहा।क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी लोकल फार वोकल का संदेश देते हैं।इस बार उन्होंने अपने मन की बात में कहा का कहा कि हमारा लोकल अब ग्लोबल होता जा रहा है।

इसके बाद विधायक ने नेता व कार्यकर्ताओं के संग ठाकुरबाडी प्रांगण में साफ-सफाई कार्यक्रम भी चलाया।विधायक ने लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का अहम हिस्सा बना लेने की अपील लिया।इसके बाद श्रद्धांजली सभा में कार्यकर्ताओं संग विधायक ने 26/11 मुंबई हमले के शहीद हुए वीर जवानों व पुलिसकर्मियों समेत मारे गए आमलोगों को श्रद्धांजली दिया।इस मौके पर शंभु ठाकुर,अरविंद चौधरी,सुनील उर्फ पुल्ठी चौधरी,उमेश पोद्दार,चनरदेव साह,अशोक साह,अगहनी सिंह व आजाद चौधरी समेत बड़ी संख्या मं पार्टी नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: