0
(0)

कटिहार रेल एसआरपी डॉ. संजय कुमार भारती ने नवगछिया जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसआरपी ने जीआरपी थाना के सभी अभिलेखों का अवलोकन किया लंबित मामलों को जल्द से जल्द निष्पादन करने फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ साथ रेल में चल रहे अवैध भेडर पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया।

नवगछिया जीआरपी के लिए निर्माणधीन मॉडल थाना स्थल का भी जायजा किया। इस अवसर पर चयनित जगहों पर आ रही समस्या एवं उसके जल्द निष्पादन करने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए। इस माैके पर रेल डीएसपी, नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमाद प्रसाद सिंह भी मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: