5
(1)

भागलपुर/निभाष मोदी

भागलपुर सांसद अजय मंडल और कहलगांव विधायक पवन यादव ने कांवरियों का किया सेवा सत्कार

भागलपुर।कहलगांव से पड़ाव संघ के बैनर तले कहलगांव उत्तरवाहिनी गंगा से जल भर कर बाबा बासुकीनाथ के लिए एक हजार कांवरियों का जत्था बाबा बासुकीनाथ को जल अर्पण करने के लिए निकला। कांवरियों का पहला पड़ाव घोघा बाजार स्थित ब्रह्मचारी आश्रम में हुआ। जहां पर भागलपुर सांसद अजय मंडल एवं कहलगांव विधायक पवन कुमार यादव ने कांवरियों का सेवा सत्कार किया एवं भोजन कराया।

सावन माह में बाबा भोले के भक्त सुल्तानगंज के साथ-साथ कहलगांव और भागलपुर से भी गंगाजल लेकर बाबा को अर्पण करने के लिए निकलते हैं। वही कहलगांव से भी पिछले कई वर्षों से कांवरियों का जत्था बासुकीनाथ धाम जाता है पिछले दो साल कोरोना के कारण लोग यात्रा नहीं कर सके थे। लेकिन इस बार फिर से हर्षोल्लास के साथ कांवर यात्रा कर रहे हैं। वहीं आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी शिव भक्तों की सेवा में लगे हुए हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: