5
(1)

नारायणपुर – प्रखंड मुख्यायलय परिसर में महागठबंधन के प्रदेश नेतृत्व में गुरुवार को नेताओं ने केंद्र सरकार पर जनता से वादा खिलाफी,महंगाई, बेरोजगारी का आरोप लगा पुर्व से निर्धारित तय समय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा संचालन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पुर्व मुखिया अनिल पटेल ने किया। मौके पर महागठबंधन के कांग्रेस,कामनिस्ट,

जदयू,राजद के नेताओं ने संबोधित कर जनता से वादाखिलाफी करने वाले सरकारी संपत्ती रेलवे,बीएसएनएल जैसे अन्य संपत्ती को मनमाने तरीके से निजीकरण करने समेत बिंन्दु पर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली और आगामी 2024 में उखाड़ फेंकने का अपील किया। मौके पर कांग्रेस के प्रो.अयूब अली,कुंदन यादव,प्रमुख प्रतिनिध मंटु यादव राजद के एमएलसी प्रत्याशी डा. नीतेश यादव,

जदयू के रंजीत मंडल, मनीष नागर,छोटु गोस्वामी,अग्निदेव गोस्वामी,भाकपा के विमल यादव, राजद के शोएब आलम,प्रमोद शर्मा,जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान,कमल यादव,हेमंत सिंह, दिलखुश यादव,अरूण चंद्रवंशी, विकास ठाकुर,अशोक ऋषिदेव समेत बड़ी संख्या में महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: