5
(1)
  • बरारी चाणक्य विहार में होगा पहला पड़ाव, श्रद्धालु करेंगे भोजन

नवगछिया – नवगछिया केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ, रामायण रिसर्च काउंसलिंग, श्री श्याम भक्त मंडल ने संयुक्त रुप से एक प्रेस वार्ता कर तीन मार्च को होने वाले खाटू श्याम शोभा यात्रा की विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गयी. प्रेस वार्ता में केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ और रामायण रिसर्च काउंसलिंग के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान द्वारा जानकारी दी कि पूरे देश में इस तरह के निशान यात्रा आयोजित किये जाते हैं लेकिन भागलपुर की खासियत यह है कि.

यहां पर लोग नवगछिया, गोड्डा, पीरपैंती समेत अन्य जगहों से लोग पैदल श्रद्धाभाव से पहुंचते हैं. उन्होंने कहा कि निशान शोभा यात्रा में बरारी चाणक्य विहार कॉलोनी में भोजन की व्यवस्था, भागलपुर जीरोमाइल से मंदिर तक चलंत सेवा, देवी बाबू धर्मशाला में प्रसाद एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा. इस प्रेस वार्ता में भागलपुर से आए केंद्रीय रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान, राजेश ढानढनिया, मनोज बुधिया, प्रकाश गोयनका, मोहम्मद औरंगजेब, नवगछिया श्याम भक्त मंडल के अनिल केजरीवाल, अशोक केडिया, मनोज चौधरी, नंदलाल तिवारी, संदीप चिरानियाँ, रॉकी भरतीया, गोविंद केडिया मौजूद थे.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: