5
(2)

नवगछिया: जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने नवगछिया प्रखंड अंतर्गत खगड़ा पंचायत के आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। जदयू जिलाध्यक्ष के साथ अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार कन्हैया मौजूद थे। खगड़ा जदयू पंचायत अध्यक्ष पवन झा ने नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में ही चल रहे नवगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को खगड़ा आयुर्वेदिक अस्पताल में स्थानांतरित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम से जदयू जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि खगड़ा अस्पताल की समस्याओं से कल मुख्यमंत्री से मिलकर यहां की समस्याओं को दूर कराने का प्रयास करेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि खगड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय की दयनीय स्थिति है। यह अस्पताल पिछले 20 वर्षों से जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है। वर्ष 1954 में खगड़ा में आयुर्वेदिक अस्पताल की स्थापना की गई थी। गांव के बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह ने 22 कट्ठा जमीन दान कर अस्पताल खुलवाया था। वर्ष 1995 तक अस्पताल बेहतर तरीके से संचालित रहा। उसके बाद से चिकित्सक और कर्मी रिटायर होते चले गए।


मालूम हो कि यह अस्पताल नेशनल हाइवे एनएच- 31 और स्टेट हाइवे एसएच-14 के बीच स्थित है, जो करीब 40 गांवों के लोगों के लिए सेवारत था। एक समय था कि इस अस्पताल में टीबी, दमा, लकवा जैसे असाध्य रोगों का इलाज होता था। यहां आयुर्वेदिक डॉक्टर, कंपाउंडर, ड्रेसर और चतुर्थवर्गीय कर्मी बहाल थे। पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हुआ करती थी। फिर समय के साथ आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति उदासीनता के कारण प्रतिनियुक्त चिकित्सक और कर्मी सेवानिवृत्त होते गए और फिर नई बहालियां नहीं हुई। अस्पताल खाली होता चला गया।
जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल की मूलभूत समस्याओं से कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपकर यहां की बदहाली दूर करवाएंगे। अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती के साथ जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार कन्हैया, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, पंचायत अध्यक्ष पवन झा, ग्रामीण अरुण सिंह, रोनित सिंह, पप्पू सिंह, पन्नालाल सिंह, मुनिलाल मंडल, बेचो सिंह सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: