5
(1)

बिहपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरियो के वार्ड संख्या 12 में शुक्रवार शाम करीब 7:45 बजे खाना पकाने के दौरान एक विषैले सर्प ने महिला को डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 42 वर्षीय विनीता देवी, पत्नी निरोज पासवान के रूप में हुई है।

घरवालों ने बताया कि सर्पदंश के तुरंत बाद विनीता की हालत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिवार ने उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नवगछिया थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। विनीता देवी के निधन से उनके परिवार में मातम छा गया है। मृतका के पति निरोज पासवान मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दो पुत्र, पीयूष कुमार (21 वर्ष) और प्रियांशु कुमार (10 वर्ष), तथा तीन पुत्रियां, स्मिता कुमारी (18 वर्ष), चिंकी कुमारी (14 वर्ष), और चांदनी कुमारी (12 वर्ष) हैं।

परिवार में इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है, और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। बिहपुर अंचलाधिकारी लवकुश कुमार ने कहा है कि मृतका के परिवार को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: