5
(1)

नवगछिया। ख़रीक मंडल में रविवार को एक दिवसीय विस्तृत मंडल कार्यसमिति की बैठक उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता खरीक मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने एवं संचालन भाजपा मुख्य प्रवक्ता प्रो गौतम कुमार ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र व विधानसभा संयोजक दिनेश यादव थे। वही मुख्य अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गान के साथ किया गया। तत्पश्चात राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए। वही राजनीतिक प्रस्ताव के समर्थन में कई वक्ताओं ने अपनी बात रखी।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जनाब कमरूजामा अंसारी, जिलामहामंत्री अभय रॉय, चंद्रशेखर सिंह, बिपिन मंडल, उस्मानपुर मुखिया गणेश मंडल, सच्चिदानंद मेहता, बिपिन मिश्रा, नवीन चौधरी, बिहपुर मंडल अध्यक्ष प्रभु नंदन चौधरी, नारायणपुर मंडल अध्यक्ष पवन यादव, जनसंघ कालीन सहजानंद कुमार थे। राजनीतिक प्रस्ताव के समर्थन में बात रखते हुए विधायक ने कहा की नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब बिहपुर विधानसभा विकसित होगा। इसके लिए 2025 में बिहपुर में कमल खिलाना होगा। विधायक ने कोशी से कट रहे गावों को सुरक्षित करने का अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया तथा बिहपुर के विरासत को फिर से लौटाने की बात कही। मंडल कार्यसमिति में अपेक्षित सभी की शत प्रतिशत उपस्थिति थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: