0
(0)

बिहपुर: बिहपुर के रेलवे इंजीनियरींग ग्राउंड पर गुरुवार को नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के संयोजन में खेल दिवस के अवसर पर हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 119वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस जयंती समारोह की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष और बिहपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज लाल ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने किया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार और अंकित शर्मा के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकुल, घनश्याम, सूरज, अमित, आशीष, राकेश, राजीव, राजा, सैफ, अभिषेक, रवि राहुल, गुलशन, प्रणाम, अजीत, पुष्कर, आदित्य राज, आयुष और अमर जैसे खिलाड़ियों ने हाकी के महानायक मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

जिलाध्यक्ष मनोज लाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनके अद्वितीय खेल कौशल से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा, “अपने 22 साल के खेल करियर में मेजर ध्यानचंद ने 400 से अधिक गोल किए थे, और उन्हें उनकी अद्भुत प्रतिभा के कारण ‘द विजार्ड’ के नाम से जाना जाता है। 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में उनकी बदौलत भारत ने लगातार तीन गोल्ड मेडल जीते।”

इस समारोह ने खेल के प्रति खिलाड़ियों में नया उत्साह और जोश भर दिया, साथ ही उन्हें महान खिलाड़ियों के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: