5
(2)



भागलपुर: किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर के कुश्ती विधा के एक बालक और दो बालिकाओं का चयन खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (KISCE) पटना में हुआ है।



इसकी पहली चयन प्रक्रिया 19 अप्रैल 2024 से 21 अप्रैल 2024 तक पाटलिपुत्रा खेल परिसर में आयोजित की गई थी, जिसमें किलकारी भागलपुर के 14 बच्चों ने भाग लिया था। इस प्रक्रिया में चर्चित कोचों के निर्देशन में बच्चों का चयन किया गया।



चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों में 4 बालिकाएं और 1 बालक को अगले चरण के लिए चुना गया। पाटलिपुत्रा खेल परिसर में 19 मई 2024 से 3 जून 2024 तक 15 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की विभिन्न गतिविधियों द्वारा जांच की गई। शिविर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन KISCE पटना के लिए किया गया, जहाँ उन्हें 4 वर्ष तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निशुल्क कुश्ती प्रशिक्षण मिलेगा।



चयनित बच्चों में 40 किलो वर्ग भार में अंकित कुमार, 42 किलो वर्ग भार में रूपा कुमारी और 50 किलो वर्ग भार में मीनाक्षी कुमारी शामिल हैं। प्रमंडल कार्यक्रम समन्वय रूपा रानी और सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी साहिल राज ने चयनित बच्चों को बधाई दी और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की। चयनित बच्चे 17 जून 2024 को पटना रिपोर्टिंग के लिए रवाना होंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: