0
(0)

गोपालपुर – अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटि की अध्यक्षा सोनिया गाँधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सादगी के साथ मनाया. गौशाला रोड नवगछिया स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटि के उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्व व नवगछिया प्रखंड कांग्रेस कमिटि के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया.

लत्तीपाकर धरहरा स्थित गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोनिया गाँधी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया. इस मौके पर श्री निषाद ने कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन समय में श्रीमती सोनिया गाँधी ने पार्टी की कमान अपने हाथ में लेकर दस वर्षों तक केन्द्र में कांग्रेस नीत सरकार का सफल संचालन करवा कर देश को नई मुकाम दी.

इस अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी कलम का वितरण किया गया. मौके पर गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस कार्याकारी अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, नवगछिया प्रखंड कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सिंह, गोपालपुर प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष शीला देवी निषाद, सुनील चौधरी, युवा नेता अशोक कुमार सिंह निषाद, छोटे लाल ततमा, विलास सिंह, शंकर प्रसाद सिंह सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी गई.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: