5
(1)

नवगछिया: रविवार की संध्या को राजस्व अधिकारी भरत कुमार झा ने राजस्व कर्मचारियों के साथ कोशी नदी पर बने कर्पूरी तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तटबंध से सटे नगरपारा, भवानीपुर, भोजूटोल, आशाटोल, रायपुर, कुशहा, पहाड़पुर और तेलडीहा गांवों के पास के बांध का जायजा लिया।

भरत झा ने बताया कि कोशी में जलस्तर बढ़ रहा है, जिसके चलते तेलडीहा गांव के लोगों से मुलाकात कर उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि बांध की स्थिति सामान्य है, लेकिन ग्रामीणों को अपनी ओर से सतर्कता बरतनी चाहिए। ग्रामीण प्रमोद शर्मा ने भी जानकारी दी कि कोशी में जलस्तर बढ़ रहा है और सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: