5
(1)

नवगछिया | आगामी 23 जनवरी 2023 को राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप के पुण्यतिथि का भव्य आयोजन पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में किया जाएगा. ये राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। भागलपुर के नवगछिया के खगड़ा में आयोजन समिति के तरफ से बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महाराणा प्रताप आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। इस बैठक में विनीत सिंह उर्फ बंटी सिंह मुखिया, सुनील सिंह मुखिया, पवन सिंह मुखिया, ललित सिंह मुखिया, सत्यप्रकाश सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत किया। इस बैठक में अलग अलग समुदाय में सैकड़ो लोगो ने हिस्सा लिया। श्री संजय सिंह ने 23 जनवरी को पटना में आयोजित राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस में आने का न्योता दिया।

इस दौरान श्री संजय सिंह ने नवगछिया के खगड़ा, भवानीपुर, नगर पाड़ा, बिरमन्ना, भवनपुरा, बलहा गांव का सघन दौरा किया, जहां लोगों ने श्री सिंह का भव्य स्वागत और समर्थन किया। राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप स्मृति समारोह आयोजन के अध्यक्ष और जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय सिंह ने कहा महान योद्धा महाराणा प्रताप ऐसे योद्धा थे कि मुगलो के 80 हजार सैनिको से उन्होंने मात्र 20 हजार से लोहा लिया था। उनकी लड़ाई में उनके घोड़े चेतक का भी बड़ा योगदान था। महाराणा प्रताप और घोड़ा चेतक एक दूसरे की भाषा तक को समझते थे. ऐसे ही हमलोगों को भी एकजुट होना होगा। क्षत्रिय समाज को एक छत के नीचे आना होगा। तब हम ताकतवर होंगे. जिस तरह से महाराणा प्रताप मुगलो से लोहा लेते थे, वैसे ही हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विपक्ष हर हमले का जबाब अपने विकास के कामो से दे रहे है। संजय सिंह ने कहा कि वीर योद्धा महाराणा प्रताप सिंह देश के सच्चे सपूत थे। वह सिर्फ अपनी जाति और समाज के लिए नहीं लड़े बल्कि उन्होंने अपने देश के लिए जान की आहुति दे दी। महाराणा प्रताप सिंह ने ही स्वाभिमान से जीने की राह दिखाई। उन्होंने ही अपने स्वाभिमान की रक्षा करने के लिए जान देने तक की बात सिखाई। आज माननीय श्री नीतीश कुमार परम योद्धा महाराणा प्रताप का रेडियो स्टेशन गोलम्बर फ्रेजर रोड में भव्य प्रतिमा लगवा रहे है। युद्धस्तर पर काम चल रहा है।

ये हमारे समाज की लंबी मांग थी जिसे माननीय श्री नीतीश कुमार पूरा कर रहे है। संजय सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सिंह की पुण्यतिथि स्वाभिमान दिवस के रूप में 23 जनवरी 2023 को मिलर हाई स्कूल में मनाया जाएगा। जिसमें भागलपुर से हजारों लोग पटना पहुचे। जिसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे , इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, विजय चौधरी, उमेश कुशवाहा, अशोक चौधरी, संजय झा, श्रीमति लेशी सिंह, सुमित सिंह मुख्यरूप से उपस्थित रहेंगे। संजय सिंह ने आह्वान किया कि हजारों हजार की संख्या में लोग 23 जनवरी को मिलर हाई स्कूल मैदान में पहुच कर कार्यक्रम को सफल बनायें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: