5
(1)

बिहपुर। गुरूवार को बिहपुर पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व बाजरा प्रभारी सतीशचंद्र सिंह के नेतृत्व में सोनवर्षा के कुख्यात कन्हैया चौधरी को पकड़ने को  दिन भर सोनवर्षा  गंगा दियारे की तबरतोड़ छापेमारी की गई। बिहपुर पुलिस ने सोनवर्षा ,गौरीपुर ,दुधैला के बहियार , पटपारा ,कारगिल के गंगा कछार ,और टेकबाजपुर  बहियार में ट्रेक्टर व पैदल सर्च ऑपरेशन चलाया।कन्हैया पुलिस के हत्थे नही चढ़ा। कन्हैया पुलिस के साथ चूहे -बिल्ली का खेल खेल रहा है। लेकिन इस सर्च  ऑपरेशन से दियारे के किसानों के चेहरे पर खुशी का भाव देखा गया।

पुलिस बदमाश कन्हैया  के छुपने के हर संभव ठिकाने पर छापेमारी किया। बता दें की  29 दिसंबर को  जमालदीपुर निवासी किसान सुनील सिंह (45 वर्ष )की पटपारा बहियार में  बदमाश कन्हैया ने बेरहमी से पीट- पीट कर हत्या कर दिया था।किसान दियारा गेहूं पटवन करने जा रहा था।इस घटना से सोनवर्षा दियारे के किसान भय के माहौल में जी रहे है। दियारे का इलाका काफी फैला हुआ है। जिस कारण बदमाश पुलिस को देखकर भागने में सफल हो जाते है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया पुलिस  कन्हैया को पकड़े के लेकर सज्ज है। जल्द ही कन्हैया पुलिस की पकड़ में होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: