5
(2)

नारायणपुर के एल.एन.बी.जे. महिला महाविद्यालय, भ्रमरपुर के प्रांगण में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा संचालित इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में सभी कुल 40 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कला संकाय से 22 और विज्ञान संकाय से 18 छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य धनंजय कुमार भारती ने की और मंच संचालन प्रदीप कुमार झा “मुन्ना बाबू” द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्या उषा मिश्रा और उनके पति ललन कुमार मिश्र उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम पंचायत नगरपारा पूर्व के मुखिया प्रतिनिधि प्रसून कुमार मिश्र, सरपंच प्रतिनिधि दिनेश चंद्र झा, पंचायत समिति के सदस्य बम शंकर साह, पूर्व प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार झा, उज्जवल कुमार मिश्र, अवकाश प्राप्त शिक्षक रेवती रमण झा, सुनील कुमार झा, अवकाश प्राप्त बड़ा बाबू गोपाल मिश्र, सुमीत कुमार झा, किरण देवी, रोहित कुमार, निशांत शांडिल्य, रोहिणी देवी और नटवर साह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

विज्ञान संकाय की टॉपर छात्रा खुशी कुमारी (पिता: मनीष कुमार, ग्राम: भ्रमरपुर) ने कुल 447 अंक प्राप्त किए। कला संकाय की टॉपर खुशी कुमारी (पिता: देवबालक ठाकुर, ग्राम: रतनपुरा) ने 398 अंक प्राप्त किए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: