5
(1)

भागलपुर/निभाष मोदी

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में लगातार प्रदर्शन जारी है ।आज पांचवें दिन भी छात्र राजद कार्यकर्ताओं द्वारा स्थाई कुलपति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया ।इस प्रदर्शन में दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। कुलपति हनुमान पांडे के खिलाफ जमकर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी किया। साथ ही साथ हनुमान पांडे का पुतला भी दहन किया।

छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने बताया जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक यह प्रदर्शन निरंतर चलता रहेगा। चाहे इसके लिए हम लोगों को राज्यपाल या मुख्यमंत्री तक क्यों ना जाना पड़े। प्रदर्शनकारियों की मांग है जल्द से जल्द स्थाई कुलपति विश्वविद्यालय में आए और शैक्षणिक गतिविधि जल्द से जल्द सुदृढ़ हो।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: