5
(2)

भागलपुर : ललमटिया थाना पुलिस ने मोहनपुर गांव से दो किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गश्ती के दौरान गांजा के नशे में धुत एक व्यक्ति को पकड़ा गया। उससे पूछताछ के दौरान, उसने गांजा की खरीद-बिक्री करने वालों के नाम उजागर किए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तस्करों के ठिकाने पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान, ललमटिया पुलिस मोहनपुर स्थित एक चाय दुकान पर पहुंची, जहां चौकी के नीचे छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने तस्करों की पहचान मोहनपुर निवासी गौतम मंडल और चंदन कुमार मंडल के रूप में की है। ललमटिया थानेदार राजीव रंजन ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: