5
(1)

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड अंतर्गत बिहपुर पुरब पंचायत वार्ड संख्या 12 निवासी 40 वर्षीय अनीता देवी की लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। मृतका अपने पीछे सो पुत्र व दो पुत्री छोड़ गई। सभी सदमे में है।
मृतका के पुत्र तिलेश रविदास व कृत रविदास ने बताया कि काफी दिनों से वे बीमार चल रही थी। कुछ माह से पैरालाईसिस ग्रस्त थी उनका इलाज चल रहा था। पति घनश्याम रविदास का पूर्व में ही मृत्यु हो चुका है।

मुखिया मो सलाउद्दीन में बताया कि पंचायत की विकास मित्र लगभग 16 वर्षों से पंचायत में सेवा दे रही थी। वार्ड प्रतिनिधि सिंटू ठाकुर ने बताया कि उनका कार्यकाल काफी अच्छा रहा लेकिन वह हमारे बीच अब नहीं रही। ग्रामीणों ने कहा कि मृतका का छोटा पुत्र 10वीं की तैयारी कर रहा है। मां-बाप का साया उठ जाने से इनका परिवार भगवान भरोसे चलेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत ग्रामीणों ने परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की अपील किया है। साथ ही मुआवजा के रूप में सहायता राशी देने की मांग की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: