5
(1)

भागलपुर/ निभाष मोदी

डांडिया प्रिंसेस का अवार्ड करीना सोनी को तो डांडिया क्वीन बनी नीतू दुबे

भागलपुर, नवरात्रि आते ही चारों ओर डांडिया पर महिलाएं , युवती और बच्चियां थिरकने लगती हैं इसी बाबत लायंस क्लब ऑफ भागलपुर के द्वारा शहर के स्थानीय होटल में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया, इसमें युवतियों महिलाओं व बच्चों ने जमकर भक्ति गीत पर डांस किए, कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई साथ ही धूप धूमना जलाकर मां दुर्गा के आह्वान हेतु महिलाओं ने जमकर नृत्य किए, सबों ने सुख समृद्धि और शांति की कामना करते हुए दुर्गा पूजा की एक दूसरे को बधाइयां दी ,

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूर्व डिप्टी मेयर प्रीति शेखर, रूपा शाह, रूपम चतुर्वेदी के साथ-साथ अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। क्लब की अध्यक्ष शशि भगवानया ने बताया इसमें बेस्ट डांस, बेस्ट ड्रेस ,लाइनेस डांडिया प्रिंसेस सहित कई तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान फलाहार की भी व्यवस्था थी। क्लब की सचिव सुशीला केजरीवाल, नीलम अग्रवाल व कोषाध्यक्ष रंजना अग्रवाल ने बताया कि डांडिया प्रिंसेस का अवार्ड करीना सोनी को मिला वही डांडिया क्वीन नीतू दुबे बनी। कार्यक्रम के दौरान शहर की दर्जनों महिलाएं युवतियाँ व बच्चे उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: