

नवगछिया. पटना से अररिया जाने के क्रम में नवगछिया प्रखंड के महदत्तपुर चौक पर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. उनके साथ रेणु कुमारी, चुनाव अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, प्रदेश उपाध्यक्ष विभूति भूषण पासवान भी थे. इस मौके पर गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश भगत, जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान, उपाध्यक्ष युगल किशोर शर्मा,अमरजीत कुमार, कैलाश यादव, प्रभाष पासवान, जिला महासचिव रवि शंकर प्रसाद ,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष माला जयसवाल, अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रिंकू पासवान, संगठन मंत्री अरुण यादव ,संगठन विस्तार प्रमुख नेपाली सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अजय यादव, मुकेश कुमार, जिला महासचिव अशोक मंडल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉक्टर एके गुप्ता, कुंदन कुमार ,शिवम कुमार,प्रमोद सिंह, पिंटू दास,मनोज कुमार आदि उपस्थित थे.