5
(1)

महिलाओं एवं युवाओं की विधानसभा चुनाव में अधिक भागीदारी पर जोर

भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित सीतारामपुर धर्मशाला में लोक जनशक्ति पार्टी, रामबिलास के तत्वावधान में महिला शक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अमर कुशवाहा, महिला जिला अध्यक्ष अंशु प्रियंका, लोजपा जिला अध्यक्ष सुबोध पासवान, प्रदेश सचिव पियुष पासवान और अन्य प्रमुख नेताओं ने भाग लिया।

बैठक में मुख्य अतिथि ने विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से महिलाओं एवं युवाओं की बढ़ती भागीदारी पर जोर दिया। इस अवसर पर लोजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति के तहत दिशा-निर्देश दिए गए। महिलाओं और युवाओं को राजनीति में आगे लाने के उद्देश्य से आगामी चुनावों में उनकी सक्रियता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में लोजपा के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें लोजपा प्रखंड सचिव प्रवेश कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष रोवट पासवान, विकास कुमार, आशुतोष कुमार, ललित देवी, कंचन देवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

लोजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत फूल-मालाओं से किया और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: