5
(1)

नवगछिया – नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष सह जिला ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव की पत्नी नीलम यादव (खेल शिक्षक, मदन अहिल्या महिला कॉलेज नवगछिया) का बुधवार को निधन हो गया. बुधवार को ही उनके पुत्र सत्यम गर्ग ने अपनी मां को मुखाग्नि दी, जिसके बाद उनका दाह संस्कार किया गया. जानकारी मिली है कि नीलम यादव कई महीने से बीमार चल रही थी.

उनके निधन की सुचना मिलते ही नवगछिया खेल संघ के सयोजक एवं ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद, खेल संघ के अखिलेश पाण्डेय, अशोक सिंह, दिवाकर पाण्डेय, सरोज झा, पटवारी यादव, संजय मंडल, अन्तराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स, शिक्षाविद राम कुमार साहू, सुरेंद्र कुमार सुमन, महेंद्र प्रसाद सिंह, नरसिंह शर्मा, समाजसेवी गौतम यादव, प्रमोद यादव, विजेंद्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव, नीरज भगत आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: