

भागलपुर (सुल्तानगंज) – माघी पूर्णिमा के अवसर पर सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम स्थित आर्दशनगर गांव के जिच्छो पोखर में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। खासकर इस दिन महिलाओं की अधिक संख्या देखी जाती है, क्योंकि मान्यता है कि जिन महिलाओं को संतान नहीं होती, वे जिच्छो पोखर में स्नान करने से संतान की प्राप्ति करती हैं।
मंदिर के भगत अशोक कुमार भगत ने बताया कि जो महिलाएं संतान सुख से वंचित होती हैं, वे जिच्छो माता की पूजा करके पोखर में स्नान करने के बाद संतान की प्राप्ति करती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अब तक कोई भी निसंतान महिला निराश नहीं हुई है। जो महिलाएं संतान प्राप्ति के बाद मंदिर में आकर बच्चों का मुंडन करती हैं और दान करती हैं, उनके जीवन में सुख-शांति का वास होता है।
इस अवसर पर हजारों शिव भक्त मौजूद थे, जिन्होंने श्रद्धा और विश्वास के साथ जिच्छो पोखर में स्नान किया।