5
(1)

नवगछिया। ख़रीक प्रखंड के महादेवपुर गंगा घाट पर विगत रविवार की दोपहर स्नान करने के दौरान गंगा में डूबे ख़रीक के अठनिया गांव निवासी पीतांबर राय के इकलौते पुत्र आनंद कुमार उम्र 14 वर्ष का शव घटना के दूसरे दिन भी बरामद नही हो सका।

एसडीआरएफ की टीम आपदा मित्र व गोताखोरों की मदद से शव तलाशने में जुटे हैं। इधर घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। परीजन दहाड़ मारकर रोते हैं।

परीजन ने बताया कि आनंद चार दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। पांव फिसल जाने से वह गहरे पानी मे चला गया। मृतक एक भाई बहन में बड़ा सातवीं कक्षा का छात्र था। मौके पर राघोपुर सरपंच प्रमोद मंडल, पूर्व जीप सदस्य विजय कुमार मंडल एवं ग्रामीण शव तलाशने में जुटे थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: