


नवगछिया: महाकुंभ मेला में सोमवार रात को भटकने के बाद 65 वर्षीय वृद्धा नन्हकी देवी शुक्रवार को सकुशल अपने घर लौट आईं। यह वृद्धा नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा पंचायत के छोटी भगवानपुर निवासी स्व नागेश्वर मंडल की पत्नी हैं। महिला के लापता होने की सूचना समाजसेवी प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया ने उत्तर प्रदेश और प्रयागराज पुलिस को दी थी और सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी साझा की थी। इसके बाद रेल पुलिस सक्रिय हुई और वृद्ध महिला को नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 12506) में बैठाकर उनके परिजनों तक पहुंचाने में मदद की। नवगछिया रेल पुलिस ने महिला को शुक्रवार सुबह 2:45 बजे सकुशल नवगछिया स्टेशन पर उतारकर उनके परिवारवालों को सौंप दिया।

