4.3
(4)

नारायणपुर : महाराष्ट्र की एक 20 वर्षीय गुमशुदा लड़की बुधवार की रात भवानीपुर गांव में एडिशनल प्रभारी शशिभूषण प्रसाद और पुलिस सब-इंस्पेक्टर आकांक्षा सिन्हा के सहयोग से बरामद की गई। लड़की का पता उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर लगाया गया। भवानीपुर गांव के श्रवण सिंह के यहां से उसे महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से पाया गया।

लड़की की मां सविता ने बताया कि उनकी बेटी सोशल साइट्स पर किसी लड़के के प्रेम जाल में फंसकर उससे शादी कर चुकी है। पहले उसने महाराष्ट्र फोन कर परिजनों को अपनी स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। भवानीपुर पुलिस के सहयोग से महाराष्ट्र पुलिस ने लड़की को भवानीपुर थाना लाकर पूछताछ की, जिसमें उसने महाराष्ट्र लौटने से इंकार कर दिया और अपने पति के साथ रहने की इच्छा जताई।

महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार, लड़की के परिजनों ने उसके गायब होने के संबंध में सांगली जिले में मिसिंग केस दर्ज कराया था। लड़की की मां सविता और मामा संगपा बिना लड़की के वापस लौट गए, क्योंकि लड़की ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने लड़की को उसके ससुराल पक्ष के हवाले कर दिया।

लड़की का ससुराल खगड़िया जिले में बताया जा रहा है और भवानीपुर में उसके कुछ रिश्तेदार रहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.3 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: