5
(1)

नाथनगर दियारा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित महाशय ड्योडी और अन्य स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। जीवन जागृति सोसाइटी एवं जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में महाशय ड्योडी में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए महिला, पुरुष एवं बच्चों हेतु मुफ्त स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में शहर के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉक्टर आर.पी. जायसवाल एवं डॉक्टर विनय कुमार झा ने वयस्क व्यक्तियों का इलाज किया, जबकि संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने बच्चों का इलाज किया। इस दौरान मरीजों को दवाइयां भी दी गईं। जिन दवाओं की कमी थी, उन्हें स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कैंप के संयोजक तुलसी मंडल के माध्यम से खरीदकर देने का निर्देश संस्था के अध्यक्ष ने दिया।

स्वास्थ्य कैंप में ज्यादातर बच्चे सर्दी, खांसी, बुखार एवं पेट दर्द की समस्या से ग्रसित पाए गए, जबकि वयस्कों में घाव, बुखार, पेट खराब और खांसी की समस्या प्रमुख रही। इस कैंप में करीब 100 बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों ने इलाज कराया।

इस कार्यक्रम में समाजसेवी टिंकू यादव, अभिनंदन यादव, उमेश रजक, नीरज कुमार, जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के नाथनगर प्रखंड के अध्यक्ष तुलसी मंडल, जगदीशपुर प्रखंड अध्यक्ष आनंदी सिंह, टी.के. मिश्रा, चंद्रकांत भारती, रंजीत मंडल, राज सिंह, रूपा साह, चंदन, राजू झा, बमबम सिंह, और अखिलेश सहित अन्य लोगों ने सहभागिता निभाई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: