5
(2)

लोगों ने आरोपी को पकडकर पुलिस को सौंपा

पीड़िता ने थाना में आवेंदन देकर कराया केस दर्ज

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस दौरान महिला द्वारा हल्ला करने पर लोगों ने आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया और बंधक बना किया। वही इसकी सूचना मिलते ही बिहपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी दिलबर बैठा को अपने कब्जे में लिया। इस घटना को लेकर पीड़ित महिला के द्वारा गुरूवार को थाना में केस दर्ज कराया गया है। जिसमें उक्त आरोपी को नामजद किया गया है। आरोपी को शुक्रवार के दिन पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। वहीं पीड़ित को महिला पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच हेतू भेजा गया।मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को बताया कि पांच दिन पूर्व उसे लगातार दो मोबाईल नंबर से फर्जी काल आता था। उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा जबरन उससे बात करने का दबाव दिया जाता था।

महिला द्वारा शादी शुदा होने व चार बच्चों की मां होने की बात कहने के बाद भी वह फोन करता रहा। जिसके बाद महिला ने उसका नंबर ब्लाक कर दिया। महिला ने बताया कि 13 मार्च को घर से बैंक जा रही थी तभी दो लड़को ने जबरन मेरा रास्ता रोका। घरबराकर मैं वहां से भागने के क्रम में गिर गई। जिसके बाद दोनो लड़कों ने मुझे पकड़ कर जबरन बाईक पर बैठा लिया।एक अज्ञात जगह मुखे लेकर गया। एक लड़का वहां से चला गया। जबकि दिलबर बैठा ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। मामले को लेकर बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: