0
(0)

परवत्ता थाना के राघोपुर निवासी बबलू कुमार की पत्नी तारा देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तारा देवी को 16 अक्टूवर को अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के लिए परिजनों ने घायल महिला को भागलपुर जेएलएमएनसीएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के उपरांत वह एक पखवारा पहले घर आ गई थी। घर में उसका इलाज चल रहा था।

इलाज के दौरान ही मौत हो गई। घटना की प्राथमिकी घायल के बयान पर परवत्ता थाना में दर्ज हुई थी। जिसमें पारो मंडल उर्फ परमानंद मंडल, उसका पुत्र कुंदन कुमार, मिथुन कुमार, सुमा देवी हैं। इस संबंध में पारो मंडल ने नवगछिया न्यायालय में समर्पण कर दिया हैं। न्यायालय ने आरोपित को जेल भेज दिया था। ज्ञातव्य हो कि बकरी व घरेलू विवाद को लेकर पारो मंडल ने तारा देवी को गोली मार कर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान तारा देवी की मौत हो गई।

शव को परवत्ता थाना की पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। परवत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि जानलेवा हमले की प्राथमिकी सभी आरोपित पर दर्ज था। अब हत्या का मुकदमा सभी आरोपित पर चलेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: