5
(2)

हत्या को आ”त्महत्या का रूप देने का किया गया प्रयास

घटनास्थल से कीटनाशक की बोतल और एक कपड़ा बरामद

अवैध संबंध को लेकर हत्या की आशंका, रंगरा पुलिस जांच में जुटी

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमदास टोला के पूरब बहियार में शनिवार रात अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा महिला की हत्या कर शव को गेहूं खेत में फेंक दिया गया। रविवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर महिला का शव रंगरा पुलिस द्वारा गेहूं खेत से बरामद किया गया है। शव की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के झल्लूदास टोला निवासी मोहन मंडल की पत्नी पिंकी देवी उर्फ फूलन देवी उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई। शव मिलने की बात फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही रंगरा थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पड़ताल शुरू की। वही आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। घटना की जानकारी पाकर नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश, नवगछिया सर्किल इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेश घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की, साथ ही घटना को लेकर घरवालों एवं ग्रामीणों से पूछताछ भी की। एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कीटनाशक दवाई का एक बोतल और एक सफेद कपड़ा एवं अन्य साक्ष्य जप्त किए हैं। जिससे प्रतीत होता है कि कांड में शामिल अपराधियों ने हत्या को आ”त्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है। घटनास्थल के आसपास गेहूं की फसल नष्ट हो गया है। ऐसा लग रहा है कि घटना के पूर्व महिला के साथ मारपीट की गई होगी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला शनिवार की सुबह करीब 11 बजे घर से पति के साथ भीमदास टोला पूरब बहियार घास काटने गई थी।

बताया जा रहा है कि पति मोहन मंडल परवल खेत मे कोराई करने चला गया जबकि पत्नी पिंकी देवी अलग खेत मे घास काटने चली गई। वही देर शाम पति मोहन मंडल काम खत्म करके खेत से घर लौटा लेकिन पिंकी देवी के घर नही लौटने के बाद घरवाले एवं बच्चे परेशान हो गए। वही पति ने पुनः बहियार जाकर पत्नी को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह कही नही मिली। वही रविवार की सुबह ग्रामीणों से जानकारी मिली की भीमदास टोला पूरब बहियार स्थित गेहूं के खेत मे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। जहां मोहन मंडल ने पत्नी पिंकी देवी उर्फ फूलन देवी के रूप में शव की पहचान की गई। मृतका का मायका मधेपुरा जिला के आलमनगर थाना क्षेत्र के गनौल गांव है। मृतका 08 भाई बहनों में तीसरी थी। मृतका को दो पुत्र अजय कुमार उर्फ आजो 10 वर्ष, बाजो कुमार 07 वर्ष व एक पुत्री कोमल कुमारी उम्र 05 वर्ष है। घटना के बाद पति मोहन मंडल समेत तीनों बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। देर शाम शव का दाह संस्कार स्थानीय गंगा घाट पर किया गया। बड़ा पुत्र अजय कुमार ने नम आंखों से मां को मुखाग्नि दी।

पांच माह पूर्व गांव के ही तीन युवकों ने हत्या करने का दिया था धमकी

मृतका के पति मोहन मंडल ने बताया कि पांच माह पूर्व गांव के ही घोलटी मंडल के पुत्र समेत तीन युवकों ने घर पर चढ़कर पत्नी की हत्या कर देने का धमकी दिया था। बताया कि घोलटी मंडल के पुत्र ने यह कहते हुए धमकी दिया था कि पत्नी को संभाल लो उसका मेरे पापा से अवैध संबंध है नही तो पत्नी की हत्या कर देंगे। रंगरा थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि गेहूं खेत से महिला का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया अबैध संबंध में महिला की हत्या की बात सामने आ रही है। घटनास्थल से फसल में उपयोग करने वाला केमिकलयुक्त कीटनाशक व सफेद कपड़ा बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परीजन को सौंप दिया गया। अबतक परीजन की ओर से आवेदन प्राप्त नही हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन एवं कांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: