5
(2)

भागलपुर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी और केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही रवैये के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) महिला प्रकोष्ठ ने प्रतिरोध मार्च निकाला। इस मार्च की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ भागलपुर की जिला अध्यक्ष सीमा जयसवाल ने की।

प्रतिरोध मार्च स्टेशन चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय गेट पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर राजद के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा सत्र में राजद विधायक रेखा पासवान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री पहले भी महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियाँ कर चुके हैं, जिनका राजद ने हमेशा विरोध किया है। इसी के विरोध में आज भागलपुर में यह प्रतिरोध मार्च निकाला गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: