5
(1)

नवगछिया। ख़रीक के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढोढ़ीया वार्ड संख्या- 10 निवासी रंजना देवी पति विपिन यादव ने देवर सहित अन्य आधा दर्जन अभियुक्तों पर मारपीट कर जख्मी करने सहित अन्य आरोपी लगाते हुए नदी थाना में आवेंदन देकर कांड दर्ज कराया है। पीड़िता ने थाना में दिए आवेंदन में लिखा है कि शुक्रवार को अपने गोसाईं घर मे पूजा अर्चना कर रही थी इस दौरान अभियूक्त टिपिन यादव की पत्नी पुतुल देवी ने पूजा करने से मना कर दिया। साथ ही घर मे बना मिट्टी का चूल्हा तोड़ दिया। जिसको लेकर दोनो पक्षों में विवाद बढ़ गया। पीड़िता रंजना देवी ने आवेंदन में टिपिन यादव, उमेश यादव, चंदन कुमार, प्रदीप यादव, ब्रजेश यादव,

दिनेश यादव व पुतुल देवी को अभियुक्त बनाते हुए लिखा है कि उपरोक्त अभियुक्तों ने ईंट व लाठी डंडे से मारपीट कर मधमरा कर दिया। मारपीट उनकी विवाहित पुत्री बंदना देवी का सिर फट गया है। जबकि रंजना देवी के चेहरे व अन्य अंगों पर गंभीर जख्म व चोट के निशान स्पष्ट दिख रहा है। घायल दोनो मां बेटी का ईलाज ख़रीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। वही घटना को लेकर नदी थाना में कांड दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। ज्ञात हो की पीड़ित महिला रंजना देवी का पति व पुत्र वर्षों से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। इधर घर मे पत्नी व पुत्री के साथ इस तरह से दबंगों द्वारा निर्दयता पूर्वक मारपीट अशोभनीय है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: