5
(1)

नवगछिया | नवगछिया स्टेशन चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नवगछिया जिला अध्यक्ष रुपेश कुमार रुप के नेतृत्व में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव का रामचरित्र मानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन किया गया। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कहा की राम चरित्र मानस हमें जाति धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर जीवन जीने की पद्धति को सिखाता है इसका जीवंत उदाहरण शबरी के जूठे बेर और केवट का पैर धोना प्रमाण है पुतला दहन। सूबे के शिक्षा मंत्री द्वारा धार्मिक ग्रंथ रामचरित मानस पर दी गई विवादित बयान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश रूप ने कहा कि शिक्षा मंत्री के द्वारा अक्सर अपमानजनक बयान दिया जाता है। शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रह चुके है और यह भी उन्हें ज्ञात नही कि रामचरितमानस भगवान श्रीराम की गाथा है। रामचरित मानस का अपमान सनातन संस्कृति का अपमान है। भगवान श्रीराम का जीवन सभी जाति-धर्म के लोगों के लिए और सदैव प्रेरणा स्त्रोत व सत्य मार्ग दिखाने वाला रहा है और रहेगा। रामचरितमानस का अपमान वही कर सकता है, जिसने या तो उस धर्मग्रंथ को समझा नहीं है या फिर असभ्य उदंड है। भाजयुमो के कार्यकर्ता सज्जन भारद्वाज ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरितमानस पर अपमानजनक टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

जिन लोगों ने उन्हें जनप्रतिनिधि के रूप में चुना है, उनका अपमान है। कार्यकर्ताओं ने एकमत से बयान को वापस लेते हुए माफी मांगने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में कमलेश पांडे, अभिषेक कुमार, आदित्य दुबे मंटू कुमार, नीतीश कुमार, रोहित कुमार, शुभम कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं मौके पर जिला महामंत्री डबलू मंडल, मनोज कुमार, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक राज, बृजेश कुमार चौधरी, जिला प्रवक्ता प्रभु प्रिंस मंडल अध्यक्ष सज्जन भारद्वाज, रवि कुमार, सौरभ कुमार, मुकेश कुमार, राजेश पासवान, भानु जी, नगर अध्यक्ष नन्हे सिंह राजपूत अंकित कुमार, रंजीत कुमार झा, कल्याण झा, छोटू जी, सौरभ पोद्दार, कौशल जयसवाल, मुकेश राणा राहुल कुमार रोशन सिंह कुणाल गुप्ता अश्वनी जी प्रवेश यादव, विजय कुमार चौधरी, सज्जन चौधरी, अंकुश राज आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: