5
(1)

नवगछिया। श्रावणी मेला को लेकर अजगैबीनाथ धाम मेला का जायजा लेकर शहरी विकास मंत्री नितिन नवीन शनिवार को एनडीए केंद्रीय कार्यालय बिहपुर आगमन हुआ। वे श्रावणी मेला को लेकर अजगैवीनाथ धाम मेला का जायजा लेकर लौट रहे थे। जहां एनडीए केंद्रीय कार्यालय बिहपुर में बिहपुर भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र व अन्य कार्यकर्ताओं ने मंत्री का अंग वस्त्र से जोरदार स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि जिस बारीकी से संगठन का काम एनडीए केंद्रीय कार्यालय बिहपुर में हो रहा है। विधायक ई कुमार शैलेंद्र भैया के नेतृत्व में ऐसा कार्यालय बिहार के सभी विधानसभा में खोलने की जरूरत है। इस कार्यालय में हो रहे कार्यों की चर्चा में प्रदेश में करुंगा। इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा मुख्य प्रवक्ता नवगछिया प्रो गौतम कुमार ने किया।

उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा का भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष प्रभु नंदन चौधरी और मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, भागलपुर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार का अंग वस्त्र से सम्मान किया। कार्यालय प्रभारी परमानंद मंडल, अरुण चौधरी स्मृति चिन्ह भेंट किए। बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज लाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: