5
(1)

नवगछिया : अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार लोहिया और राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश पति तोदी के नवगछिया आगमन पर स्थानीय बाल भारती, पोस्ट ऑफिस रोड में भव्य अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। नवगछिया के मारवाड़ी सम्मेलन के आजीवन सदस्यों के साथ बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रादेशिक अध्यक्ष युगल किशोर अग्रवाल और प्रादेशिक उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शाखा अध्यक्ष दिनेश कुमार सर्राफ, महामंत्री विनोद केजरीवाल, बाल भारती के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रूंगटा, खरीक शाखा अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, नवगछिया महिला शाखा की अध्यक्ष सीमा रूंगटा, उपाध्यक्ष कान्ता केजरीवाल, और कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विनय सर्राफ, अशोक कुमार केडिया ने सभी पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन शाखा महामंत्री विनोद केजरीवाल ने किया।

शाखा अध्यक्ष दिनेश कुमार सर्राफ ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, प्रादेशिक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का अभिनन्दन करते हुए नवगछिया पधारने पर आभार प्रकट किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा और सम्मेलन के प्रति निष्ठा रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को सम्मेलन से जोड़ना होगा, तभी समाज का विकास होगा। ओबीसी पर उन्होंने कहा कि इसकी एक कमिटी बनी हुई है और संबंधित पदाधिकारियों से बातचीत चल रही है। शिक्षा समिति मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक मदद भी करती है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार लोहिया ने निम्नलिखित बंधुओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया:

  • दिनेश कुमार सर्राफ : प्रमुख समाजसेवी और पूरे समाज को एकसूत्र में पिरोये रखने के लिए
  • विनोद केजरीवाल : कर्मवीर और समाज सेवा में सदैव तत्पर रहने के लिए
  • श्रुति रूंगटा : सीए के रूप में समाज का नाम रोशन करने के लिए
  • नवीन कुमार केजरीवाल: सीए के रूप में बड़ा योगदान और प्रतिष्ठा प्राप्त समाजसेवी के रूप में
  • अशोक कुमार केडिया: समाज सेवा और पत्रकारिता में समाज को जोड़कर अहम भूमिका निभाने के लिए
  • श्रीधर खण्डेलवाल: प्रमुख समाजसेवी के रूप में योगदान के लिए

साथ ही, दिनेश कुमार सर्राफ को शाखा अध्यक्ष और विनोद केजरीवाल को शाखा महामंत्री के रूप में विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मारवाड़ी महिला सम्मेलन की नवगछिया शाखा अध्यक्ष सीमा रूंगटा, उपाध्यक्ष कान्ता केजरीवाल, खरीक शाखा अध्यक्ष प्रदीप जैन, पत्रकारिता के लिए राजेश कानोडिया, समाजसेवी मुरारी लाल चिरानिया, और प्रमंडलीय उपाध्यक्ष अभय मुनका को दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मारवाड़ी महिला सम्मेलन, श्याम दीवाने के सदस्य गणों के साथ कमलेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार केडिया, खरीक शाखा के महामंत्री प्रदीप कुमार लाठ, विश्वनाथ यादुका, प्रवीण कुमार केजरीवाल, दयाराम चौधरी, ओम प्रकाश चिरानिया, अशोक कुमार सर्राफ, सुरेश हिसारिया, विद्यासागर सर्राफ, नवीन कुमार केजरीवाल, श्रुति रूंगटा, भगवती पंसारी, अनुराधा पंसारी, मंजू केडिया और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंत में अजय कुमार रूंगटा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: