5
(1)

नवगछिया – नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन में जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर श्री यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा कि शरद यादव जी युगपुरुष थे. भारतीय राजनीति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है.

इस अवसर पर जदयू के जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि चंदेश्वरी सिंह “निषाद, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद रजा, डॉ दीपक कुमार साह, बिहपुर प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज लाल, व्यवसाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हिमांशु भगत, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, पंकज सिंह, वकील मंडल, टुनटुन मंडल, अरुण पोद्दार, पंकज कुमार भारती, अजय चौधरी, सुभाष पंडेय, चानो सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: