5
(1)

वैश्विक कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन स्तर से पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर से संघन माक्स चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मास्क चेकिंग एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

मास्क चेकिंग अभियान एवं वाहन चेकिंग अभियान में कुल 8100 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में हुए मास्क चेकिंग अभियान के दौरान 112 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर बिना माक्स के गतिविधि करते पकड़ा गया। बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधि करने पर सभी लोगो से कुल 5600 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

इस दौरान पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया। वाहन चेकिंग में कुल चार दो पहिया वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने पकड़ा। पकड़े गए सभी सात वाहनों से कुल 2500 रुपये जुर्माना वसूल किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: