5
(1)

रंगरा प्रखंड के मसूदनपुर वैसी गांव निवासी संजय सिंह की 10 वर्षीय पुत्री डोली कुमारी की मौत सर्पदंश से सोमवार को हो गयी है। सोमवार को दोपहर बाद बालिका के शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया जिसके बाद बालिका का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी मिली है कि बालिका अपने घर के आंगन में रखे जलावन को उठाने गयी थी, जलावन उठाने के क्रम में उसने सांप को भी उठा लिया। सांप ने बालिका के उंगली में डंक मार दिया।

आनन फानन में परिजनों ने उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की आकस्मिक मौत हो जाने के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। बच्ची के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: