0
(0)

मैट्रिक की परीक्षा के लिए शांति पूर्ण परीक्षा संपन्न करने के लिए दंडाधिकारी को तैनात किया गया हैं। इस संबंध में नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच मैट्रिक की परीक्षा होगी। इसके लिए दंडाधिकारी को तैनात किया गया हैं। बीएलएस कॉलेज नवगछिया में स्टैटिक दंडाधिकारी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मु. असफाक अंसारी तकनिकी सहायक पंचायत राज खरीक खुश्बु कुमारी को बनाया गया हैं।

गश्तीदल दंडाधिकारी राजस्व पदाधिकारी खरीक दीपा कुमारी हैं। प्रसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल नवगछिया में स्टैटिक दंडाधिकारी आपूर्ति निरीक्षक बिहपुर मनोज कुमार, महिला पर्यवेक्षिका गोपालपुर समदर्शी मेघा को बनाया गया हैं। गश्तीदल दंडाधिकारी रीपा कुमारी को प्रतिनियुक्त किया गया हैं। जीबी कॉलेज नवगछिया में आपूर्ति निरीक्षक गोपालपुर ओमप्रकाश, महिला पर्यवेक्षिका पिंकी कुमारी, प्रखंड साधन सेवी मध्यान्न भोजन दुर्गा कुमारी को स्टैटिक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया। गश्तीदला दंडाधिकारी राजस्व पदाधिकारी खरीक दीपा कुमारी को बनाया गया हैं। श्री लाल जी मध्य विद्यालय सिघिंया मकंदपुर में प्रखंड कृषि पदाधिकारी बिहपुर अश्विनि कुमारी चौधरी, सहायक तकनीकि प्रबंधक बिहपुर रिवशीला कुमार को स्टैटिक दंडाधिकारी बनाया गया हैं।

राजस्व पदाधिकारी बिहपुर को गश्तीदल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया हैं। मदन अहिल्या महिला कॉलेज नवगछिया में श्रम परिवर्तन पदाधिकारी गोपालपुर आदित्य कुमार, महिला प्रयवेक्षिका सिंधु प्रिया को स्टैटिक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया हैं। राजस्व पदाधिकारी आमिर हुसैन के गश्तीदल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया हैं। बाल भारती नवगछिया में स्टैटिक दंडाधिकारी आपूर्ति निरीक्षक अंजनी कुमार, महिला प्रर्यवेक्षिका गोपालपुर रीता कुमारी को स्टैटिक दंडाधिकारी बनाया गया हैं। गश्तीदल दंडाधिकारी राजस्व पदाधिकारी नवगछिया नितेश कुमार सेठ को नियुक्त किया गया हैं। इंटरस्तरीय स्कूल नगवछिया में आपूर्ति निरीक्षक गोपालपुर ओम प्रकाश, महिला प्रर्यवेक्षिका नवगछिया मुन्नी कुमारी को स्टैटिक दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया हैं। गश्तीदल दंडाधिकारी राजस्व पदाधिकारी नवगछिया नितेश कुमार सेठ को नियुक्त किया गया हैं।

रूंगटा बालिका हाईस्कूल नवगछिया राजस्व पदाधिकारी गोपालपुर गीता कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका निहारिका को स्टैटिक दंडाधिकारी बनाया गया हैं। सावित्री पब्लिक स्कूल नवगछिया में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी नारायणपुर प्रमोद कुमार व महिला प्रर्यवेक्षिका बिहपुर रानी कुमारी को स्टैटिक दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया हैं। गश्तीदल दंडाधिकारी राजस्व पदाधिकारी नवगछिया नितेश कुमार सेठ को बनाया गया हैं। सुपर जोनल दंडाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता परमानंद साह को नियुक्त किया गया हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: