5
(1)

रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा स्थित कलबलीया धार में बीते शनिवार को मवेशी का चारा लाने के क्रम में बाढ़ के पानी में डूबने से एक किसान की मौत हो गयी। मृतक की पहचान रंगरा पंचायत के मदारी मंडल टोला चैती दुर्गा स्थान निवासी 65 वर्षीय अर्जुन मंडल उर्फ खोखी मंडल के रूप में की गयी है। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार सवेरे अपने मवेशी का चारा लाने कलवलिया धार के समीप खेत गया हुआ था।

जहां वह अथाह जल में डूब गए। जिस समय यह घटना हुई आसपास में कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने सर्च अभियान चलाकर घंटों मश्शकत के बाद अर्जुन मंडल के शव को पानी से बाहर निकाला और उसके परिजनों को सूचना दी।

इधर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रंगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया देर शाम तक पुलिस ने मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है।


वहीं दूसरी घटना गोपालपुर प्रखंड के सुकटिया बाजार पंचायत अंतर्गत आजमाबाद गांव की है। मवेशी का चारा लाने के क्रम में एक किसान की मौत बाढ़ के पानी में डूब जाने से हो गई मृतक की पहचान आजमाबाद गांव के किसान 40 वर्षीय माधव महतो के पुत्र संजय महतो के रूप में की गई है। मौत की खबर मिलते ही दोनों परिजनों के बीच कोहराम मच गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: