5
(1)

भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर,जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल के गायनी विभाग में देर शाम अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद विभाग में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। यहां भर्ती 25 मरीजों को आग और धुआं को देखते हुए दूसरे विभागों में शिफ्ट किया गया।

आग पहले गायनी विभाग के एसी में लगी और तेजी के साथ फैलने लगी। जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों के द्वारा पहले विभाग में भर्ती मरीजों को शिफ्ट किया गया। वही अग्निशमन संयंत्र के द्वारा आग पर काबू पाया गया। लोगों का कहना था कि आग पर अगर जल्दी काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

वही आग लगने के कारणों के बारे में बताया जा रहा है कि एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की घटना घटित हुई है। वहीं अस्पताल अधीक्षक के द्वारा वायरिंग को दुरुस्त करने का निर्देश हेल्थ मैनेजर को दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: