0
(0)

अब लड़की से लड़के की शादी होगी या नहीं, बना चर्चा का विषय

भागलपुर: पूरे गांव में मायूसी छाई हुई है। सभी लोग इस शादी को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि अब लड़की से लड़के की शादी होगी या नहीं। बिहार में शादियों के सीजन में हमने तरह-तरह की कहानियाँ सुनी हैं, जिसमें कभी मटन तो कभी मछली को लेकर वर-वधु पक्ष में मारपीट की घटनाएं आम हैं। लेकिन नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत शिव मंदिर टोला में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसमें बारात के दरवाजे लगने के दौरान लड़के की गाड़ी से उसे उतारने के समय शराब के नशे में लड़की पक्ष के बुआ के बेटे द्वारा गोली चला दी गई, जिससे मौके पर ही लड़के के मौसा की मौत हो गई।

लड़के के मौसा की मौत के बाद माहौल गमगीन हो गया। मौके पर पुलिस कैंप कर रही है और आसपास के करीब तीन थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम एवं स्थानीय थाना की पुलिस छानबीन कर रही है। लड़के के बयान पर आवेदन दर्ज कर लिया गया है, जिसमें लड़की पक्ष के बुआ के बेटे साजन कुमार को आरोपी बनाया गया है। साजन कुमार पर शराब के नशे में हवाई फायरिंग और लड़के के मौसा पर गोली चलाने का आरोप है। एसडीपीओ ने कहा कि घटना के बाद इलाके में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लड़की के पिता ने बातचीत में बताया कि उनकी बेटी की शादी रात में होने वाली थी, लेकिन घटना के कारण अब नहीं हो सकी। वे कहते हैं कि शादी से पूर्व के रस्मों में वे व्यस्त थे। अचानक गोली की आवाज सुनकर जब दरवाजे पर दौड़े, तो लहूलुहान लड़के के मौसा को जमीन पर पड़े देखा।

मौके पर गांव के मुखिया, इस्माइलपुर जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल और अन्य जनप्रतिनिधि, जो शादी में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे थे, भी मौजूद थे। सभी ने इस घटना की निंदा की। बारात गोविंदपुर पीरपैंती से आई हुई थी, जिसमें लड़के दीपक के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। इस शादी में मौसा ही सारे कर्ताधर्ता थे और मौसी ने ही शादी की पूरी तैयारी की थी। विनोद मंडल ही इस शादी में मुख्य रूप से कर्ताधर्ता थे। दरवाजा लगाने के दौरान नोकझोंक में लड़के के मौसा को ही गोली लग गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसके नाम से आवेदन दर्ज कर लिया गया है। इलाके में रेड कराई जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी साजन कुमार, पिता खंतर मंडल, लड़की के बुआ का बेटा बताया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: