5
(1)

भागलपुर जिले के सुलतानगंज के मिरहट्टी पंचायत में गंगा के बढ़ते जलस्तर से पांच दिनों से बाढ़ ने जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। बाढ़ प्रभावित लोगों ने राहत सामग्री न मिलने पर प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन में पंचायत के मुखिया अशौक यादव और सरपंच सुबोध कुमार ने बताया कि बाढ़ के कारण उनके घरों में पानी घुस गया है और धान की फसल भी बर्बाद हो गई है। प्रभावित लोग राहत सामग्री के बिना जीविकोपार्जन के लिए परेशान हैं।

राजद के प्रखंड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव ने प्रभावितों के साथ बातचीत कर सरकारी अधिकारियों से जल्द राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। जिला भूअर्जन पदाधिकारी ने भी प्रभावितों को आश्वासन दिया कि राहत सामग्री शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान सैकड़ों बाढ़ प्रभावित लोग मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: