5
(1)

मृत बच्चों को वापस पाने के लए मां पुलिस पदाधिकारियों से गुहार लगा रही हैं। यह सुनने में अटपटा लगता हैं। लेकिन बच्चे की मां के अनुसार उसका बच्चा जिवित हैं। पुलिस चाहे तो अनुसंधान कर बच्चों को वापस ला सकती हैं। इस संबंध में परवत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक निवासी विपिन मालाकार की पत्नी माला देवी व रंगरा ओपी क्षेत्र के तिनटंगा उसरेहिया निवासी हरि मंडल की पत्नी आभा देवी ने भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रही हैं। माला देवी द्वारा डीआईजी को दिए आवेदन के अनुसार इसी अप्रैल माह में घर में खेलने के दौरान पुत्र लव कुश को सांप ने काट लिया था। उसे इलाज के लिए नवगछिया अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। पुत्र के शव को घर में लाकर रात भर रखा। सुबह केला के थंब में बांध कर शव को राघोपुर स्थित गंगा नदी में बहा दिया। कुछ दिन के बाद मेरे मोबाइल पर मैसेज आया कि आपका बच्चा जिंदा हैं। आप अपने बच्चों को पहचान कर ले जाइए। अपने स्तर से काफी खोजबीन किया। किंतु बच्चा नहीं मिला। इस संबंध में नवगछिय एसपी सुशांत कुमार सरोज को आवेदन दिया। किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। सेम यहीं कहानी आभा देवी के साथ हुई हैं। आभा देवी का कहना हैं कि पुत्र अक्षय कुमार को सांप ने काट लिया था। जिससे की पुत्र की मौत हो गई। पुत्र को केला के थंब में बांधकर नदी में बहा दिया। कुछ दिन पूर्व मोबाइल पर मैसेज आया कि आपका पुत्र जीवित हैं। आप अपने पुत्र को पहचान कर घर ले जाइए। अपने स्तर से बहुत खोजबीन किया किंतु बच्चा नहीं मिला। डीआईजी ने आवेदन के आलोक में मामले की जांच करने का निर्देश नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार को दिया हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: