5
(2)


भागलपुर: मोबाइल खराब होने के बाद पिता की फटकार से डिप्रेशन के शिकार हुए 12वीं कक्षा के छात्र आदित्य कुमार (19) ने फंदे से झूलकर जान दे दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के आदर्श नगर गली की है। आदित्य कुमार उमेश शाह के पुत्र थे।



घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते दिनों आदित्य का मोबाइल खराब हो गया था, जिसके बाद उनके पिता उमेश शाह ने उन्हें फटकार लगाई थी। इस फटकार के बाद आदित्य पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे। आदित्य ने अपने चाचा सुधाकर शाह को फोन कर जानकारी दी थी और कहा था कि मोबाइल को लेकर कुछ इशू है, घर पर आकर मामले को सुलझा दीजिए। जब विवाद खत्म नहीं हुआ, तो उन्होंने अपने कमरे में जाकर रस्सी के सहारे फंदे से झूलकर जान दे दी।



परिजनों ने फंदे से लटकता शव देखा और तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतार दिया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



घटना के संबंध में मृतक आदित्य कुमार के चाचा सुधाकर पांडे ने बताया कि उन्हें खुदकुशी के कारणों की जानकारी नहीं है, लेकिन कुछ दिन पहले आदित्य ने मोबाइल के इशू का जिक्र कर मामला सुलझाने की बात कही थी। पढ़ाई में आदित्य काफी तेज थे, और मोबाइल को लेकर ही डिप्रेशन के शिकार हुए। आदित्य के एक भाई और एक बहन हैं। उनके पिता मजदूरी कर घर का भरण-पोषण करते हैं।



घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले को लेकर पुलिस फिलहाल छानबीन में जुटी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: