

ख़रीक एनएच 31 बगड़ी चौक के समीप हुआ हादसे का शिकार
मृतक दंपति खगड़िया जिला के भरतखंड के थे निवासी
नवगछिया। ख़रीक थाना क्षेत्र एनएच 31 बगड़ी चौक समीप तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया। पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ख़रीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। जहाँ मृतका को पोस्टमार्टम एवं घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। जहाँ से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। जहाँ इलाज के दौरान घायल की भी मौत हो गई। मृतक खगड़िया जिले के भरतखंड थाना क्षेत्र के भरतखंड निवासी विनोद मंडल 50 वर्ष एवं उनकी पत्नी सुनैना देवी 42 वर्ष बताया गया। इधर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिलते ही पूरा परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दे दी गई है। अग्रतर कार्यवाई की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, परबत्ता थाना क्षेत्र के बुद्ध नगर चंधोरी निवासी सुनैना देवी अपने पति विनोद मंडल के साथ डॉक्टर को दिखाने जा रही थीं। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खगड़िया की तरफ से आ रही बस (BR01PR1314) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सुनैना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल विनोद मंडल को परिजनों ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

मृतका के पुत्र कन्हैया कुमार ने बताया कि दुर्घटना के दौरान उनके माता-पिता डॉक्टर के पास जा रहे थे। दुर्घटना ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पिता विनोद मंडल की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।