5
(1)

नवगछिया। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो बिहार पटना के द्वारा मासिक अपराध समीक्षा माह अप्रैल जून 2024 एवं अप्रैल जून 2023 में प्रतिवेदित जिलावार मुख्य अपराधों की तुलनात्मक समीक्षात्मक विवरणी तैयार की गई। जिसमें सभी अपराधों हत्या, डकैती, बैंक डकैती, रोड डकैती, रॉबरी, रॉड रॉबरी, वाहन चोरी, एनडीपीएस एक्ट, शराब मामलो के आंकड़े कम पाए गए।
वही तीन माह में संज्ञेय अपराध के कुल 647 कांड प्रतिवेदित हुए हैं। जबकि विगत वर्ष के अनुक्रमिक तीन माह में कुल 771 कांड प्रतिवेदित हुए हैं। तीन माह में विगत वर्ष के अनुक्रमिक तीन माह की तुलना में 16%1 प्रतिशत कमी आई है।

तीन माह में विशेष एवं स्थानीय कानून में कुल 172 कांड प्रतिवेदित हुए हैं जबकि विगत वर्ष के अनुक्रमिक तीन माह में कुल 265 कांड प्रतिवेदित हुए है। 35.1% कमी आई है। तीन माह में हत्या के कुल 5 कांड प्रतिवेदित हुए हैं। विगत वर्ष की तुलना में 16.7% की कमी आई है। डकैती के कुल 0 कांड प्रतिवेदित हुए है। इसमे 100% की कमी आई है। वही तीन माह में मार्ग डकैती की कुल 0 कांड प्रतिवेदित हुए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में 0 प्रतिशत की कमी आई है। बैंक डकैती में भी 0 प्रतिशत की कमी आई है। तीन माह में लूट के कुल 1 कांड प्रतिवेदित हुए है। जबकि विगत वर्ष तीन माह में कुल 14 कांड प्रतिवेदित हुए है। पिछले वर्ष की तुलना में कुल 92.9% की कमी आई है। तीन माह में मार्ग लूट का एक कांड प्रतिवेदित हुए है।

जबकि विगत वर्ष 11 कांड प्रतिवेदित हुए है। इसकी तुलना में 90.9% की कमी आई है। बैंक लूट शून्य जबकि गृहभेदन के कुल 7 कांड प्रतिवेदित हुए हैं। इसमे 12.5 प्रतिशत की कमी आई है। वही दंगा के कुल 11 कांड प्रतिवेदित हुए हैं। जबकि पिछले वर्ष के अनुक्रमिक तीन माह में कुल 17 कांड प्रतिवेदित हुए हैं। इसमे 35.3% कमी आई है। वाहन चोरी की कुल 24 कांड प्रतिवेदित हुए जबकि विगत वर्ष कुल 26 कांड प्रतिवेदित हुए। इसमे 7.7% की कमी आई है। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल 3 कांड प्रतिवेदित हुए जबकि विगत तीन माह में कुल चार कांड प्रतिवेदित हुए। इसमे 25% की कमी आई है। शराब मामले में 96 कांड प्रतिवेदित हुए जबकि विगत वर्ष 185 कांड प्रतिवेदित हुए इसमें 48.1% की कमी आई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: