5
(1)

नवगछिया- एकादश अभिषेकात्मक महारूद्र यज्ञ समिति की बैठक शनिवार को बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती के अगुवाई में आहुत करते हुए मुख्य यजमानों का चयन किया गया। जिसमें अभिषेकात्मक महारूद्र के लिए मुख्य यजमान के रूप में आचार्य पंडित अविनाश कुमार मिश्र सपत्नीक तृप्ति मिश्र, शिव महापुराण के मुख्य यजमान के रूप में कुमार मिलन सागर तथा मत्स्य महापुराण के मुख्य यजमान.

के रूप में विश्वास झा सपत्नीक शिखा कुमारी सम्मलित होंगे। बैठक में अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, सचिव प्रवीण भगत, मीडिया प्रभारी विश्वास झा, संयोजक कुमार मिलन सागर, यज्ञाचार्य वैदिक ललित शास्त्री, मंच व्यवस्था प्रमुख अजीत कुमार सहित अन्य मौजूद हुए। गौरतलब हो कि नगर परिषद स्थित बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में 4 जुलाई से 16 जुलाई तक रूद्राभिषेक यज्ञ आयोजित होगा। जिसकी तैयारी जोरों पर है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: