

भागलपुर जिले के पिरपौती थाना क्षेत्र के चौखण्डी गांव में 24 फरवरी को 75 वर्षीय मन्नी मंडल की हत्या अत्यंत क्रूरता से की गई थी। हत्यारे ने मन्नी मंडल का मुंह और नाक बंद कर उनकी जान ले ली। इस मामले में पवन कुमार मंडल के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पीरपैती थाना में आशा देवी, जोगेंद्र मंडल, और बुचो मंडल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

घटनास्थल पर एफएसएल भागलपुर की टीम ने भी जांच की और साक्ष्य जुटाए। इस जाँच के परिणामस्वरूप, पुलिस ने घटना में शामिल महिला आरोपी आशा देवी को कल कहलगांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी चल रही है।